स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कचरा मुक्त शहरों की सूची में देहरादून और हरिद्वार शामिल

कचरा मुक्त शहरों की सूची में देहरादून और हरिद्वार शामिल

केंद्र की निगरानी में मजबूत होगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। देश के 50 कचरा मुक्त शहरों की सूची में देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत दोनों शहरों में वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने की पहल की है।


इस पहल के तहत मंत्रालय के अधिकारी देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्रों में कचरा निस्तारण की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने और कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा।


केंद्र सरकार की इस पहल को दोनों शहरों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निगरानी और सहयोग के जरिए नगर निगमों की मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।


देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने देहरादून और हरिद्वार के चयन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की निगरानी और सहयोग से कचरा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नगर निगम की व्यवस्थाओं में भी सुधार आएगा।


मेयर ने कहा, “यह अच्छी बात है कि मंत्रालय द्वारा देहरादून और हरिद्वार को चुना गया है। इससे हमें कचरा निस्तारण के लिए मदद मिलेगी। देहरादून नगर निगम की व्यवस्थाओं में भी सुधार आएगा। हमारा प्रयास है कि आगे चलकर देहरादून को कचरा मुक्त बनाया जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें