स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कार्यकर्ताओं की शिकायत पर ईओ पर भड़के मंत्री कपिल देव, फोन पर लगाई फटकार

कार्यकर्ताओं की शिकायत पर ईओ पर भड़के मंत्री कपिल देव, फोन पर लगाई फटकार
–बोले, रवैया सुधारें, नहीं तो शासन स्तर पर होगी कड़ी कार्रवाई
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की समस्याओं और ईओ की कार्यप्रणाली को लेकर रखी शिकायतें
खतौली। नगर पालिका की कार्यप्रणाली और शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने अपनी शिकायतें रखीं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते और मोहल्लों की शिकायत लेकर पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं होती। कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिशासी अधिकारी से फोन पर बात की और शहर की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
दरअसल, आगामी 23 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जनपद से होकर गुजरने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुजफ्फरनगर बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाना है। स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने और तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल लगातार पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल के दीपगंज मंडी स्थित आवास पर पहुंचे। मंत्री के पहुंचने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच गए। बातचीत के दौरान जब मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से नगर की स्थिति और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली तो कई कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में समस्याएं बनी हुई हैं। उनका आरोप था कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से कहा कि यदि भाजपा का कोई कार्यकर्ता अपने मोहल्ले की समस्या लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के पास जाता है तो उसकी भी सुनवाई नहीं होती। कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तत्काल अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को फोन मिलाया। मंत्री ने उन्हें अपने पास आने के लिए कहा, लेकिन जानकारी मिली कि अधिशासी अधिकारी किसी कार्य से मेरठ गए हुए हैं। इसके बाद मंत्री ने फोन पर ही अधिशासी अधिकारी से शहर की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को शहर की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को अपना रवैया सुधारने और जनसमस्याओं के निस्तारण में रुचि दिखाने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि शहर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विभिन्न समस्याओं से संबंधित फोटो शासन को भेजे जाएंगे और लापरवाही के मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि नगर की समस्याओं को लेकर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और लोगों की शिकायतों का समय से समाधान हो। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल होली चौक स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन छाबड़ा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मदन छाबड़ा से मुलाकात कर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। मंत्री के खतौली दौरे के दौरान भाजपा के महामंत्री प्रदीप शर्मा, महामंत्री राजू उपाध्याय, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, नीरज गोयल, माधव ठकराल, कन्नू, अजय गुप्ता, रामजी गगनेजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लापता गैस वेंडर के परिजनों से मिले मंत्री
खतौली। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल करीब एक माह से लापता गैस वेंडर पप्पू के पक्का बाग स्थित आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने लापता पप्पू के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में प्रभावी कार्रवाई करने तथा लापता युवक की जल्द तलाश करने के निर्देश दिए। मंत्री के आश्वासन के बाद परिजनों ने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही पप्पू का पता लगाने में सफल होगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें