स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलें

कॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलें

डीएम ने लिया संज्ञान, स्टेनो से जवाब तलब, एडीएम को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, पटल बदलने की चर्चा 

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

शहर के जेपी होटल में कॉकटेल पार्टी के दौरान हुई मारपीट का मामला अब प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ने लगा है। पार्टी में प्रॉपर्टी डीलर से विवाद और फिर जमकर हुई मारपीट के मामले में प्रशासनिक अधिकारी के स्टेनो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए स्टेनो से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, एडीएम प्रसून द्विवेदी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर पटल बदलने की तैयारी की चर्चा के बीच अब सभी की निगाहें जांच के नतीजे पर टिकी हैं।

मामला शहर के आसाम चौराहे के पास स्थित जेपी होटल में आयोजित कॉकटेल पार्टी का है। शुक्रवार रात आयोजित पार्टी में प्रॉपर्टी डीलरों के साथ कलक्ट्रेट से जुड़े कर्मचारी और अन्य लोग भी शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर और प्रशासनिक अधिकारी के स्टेनो के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर परिचितों को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद होटल के बैंक्वेट हॉल में जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के दौरान कुर्सियां चलने से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण भी कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई।

  • समझौते के बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई की आहट

दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद मामला प्रशासनिक स्तर पर पहुंचने से स्टेनो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिलाधिकारी की ओर से जवाब तलब किए जाने और एडीएम को जांच सौंपे जाने के बाद अब प्रकरण में विभागीय कार्रवाई की संभावना पर चर्चा है। जांच में पार्टी के दौरान हुए विवाद, मारपीट में संबंधित लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम के तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जा सकता है।

फिलहाल स्टेनो की ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण और जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक जांच के बाद संबंधित कर्मचारी को राहत मिलती है या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें