स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जमीन के विवाद में मां और भाई पर धारदार हथियार से हमला

जमीन के विवाद में मां और भाई पर धारदार हथियार से हमला
-कहासुनी के बाद युवक ने किया हमला, लहूलुहान मां-बेटे अस्पताल में भर्ती, आरोपी हिरासत में
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला खेपड़ में शनिवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक भाई ने धारदार हथियार से अपने सगे भाई पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। घटना में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।
नंगला खेपड़ निवासी मोहित शनिवार को अपनी घायल मां नरेशो के साथ थाने पहुंचा। मोहित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुरेश की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पिता की मृत्यु के बाद उनकी कृषि भूमि दोनों भाइयों मोहित और गुलबीर के नाम बराबर-बराबर हुई थी। मोहित का आरोप है कि गुलबीर उसके हिस्से की जमीन पर भी कब्जा किए हुए है। इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मोहित के अनुसार, शनिवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुलबीर ने धारदार हथियार से मोहित पर हमला कर दिया। हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे पर हमला होते देख उसकी मां नरेशो बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि गुलबीर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी गुलबीर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस की ओर से कोई लिखापढ़ी नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें