स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सेतु परियोजना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सेतु परियोजना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

पायनियर। सोनभद्र

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पटवध-बसुआरी मार्ग एवं घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण नवंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही पटवध-बसुआरी मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराकर आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर संख्याधिकारी जय सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज नायक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें