स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जिलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित को बेहतर उपचार

भूमि विवाद की निष्पक्ष जांच और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित को बेहतर उपचार

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बताया है कि जनपद में एक अत्यंत दुखद घटना जिला प्रशासन के संज्ञान में आई है। इस घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है तथा जिला प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री दिनेश मौर्य, पुत्र श्री त्रिभुवन मौर्य, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी परियावां, जनपद जौनपुर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। आज सुबह लगभग 9 बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। उनका इलाज तत्काल प्रारंभ करा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए।

प्रथम दृष्टया 40 प्रतिशत बर्न इंजरी है, परंतु व्यक्ति खतरे से बाहर है। पीड़ित परिवार से हमारे राजस्व अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल को समस्या के जानकारी के लिए मौके पर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 तारीख को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गांव में एक पंचायत हुई थी, जिसमें गांव के लोग जिस कच्चे रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, उस पर 300 मीटर की सड़क बनाने पर आपसी सहमति से निर्णय लिया गया था। जिस व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया है, आज सुबह तक उनकी सहमति से ही ग्राम प्रधान द्वारा सड़क का कार्य आगे बढ़ाया गया था। परसों दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद दिनेश मौर्या द्वारा अपनी सहमति से इनकार कर दिया गया।

राजस्व अभिलेखों और नक्शे के अनुसार वहां पर कोई सरकारी रास्ता दर्ज नहीं है। वह भूमि काश्तकार/भूमिधर की है। आपसी सहमति के आधार पर ही प्रधान द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया था। बाद में निर्माण शुरू होने पर संभवत: उनकी भूमिधरी प्रभावित होने के कारण उन्होंने कार्य रोकने का प्रयास किया, जिसे प्रधान द्वारा नहीं माना गया। प्रथम दृष्टया इसी कारण से यह घटना हुई प्रतीत होती है। ग्राम प्रधान ने अपने स्तर पर समझौता कराने का प्रयास किया था। ग्राम पंचायत अधिकारी को इसकी जानकारी रही होगी, जिसकी अग्रिम जांच के निर्देश दिए गए है। यह पंचायत राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में नहीं हुई थी।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी भी भूमिधरी जमीन पर जबरदस्ती रास्ता बनाने का प्रयास पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित के परिवारजनों के आरोप की भी गहन जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन अत्यंत संवेदनशील है। सभी जनपदवासियों से अपील है कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस प्रकार का कदम न उठाएं। यदि किसी भी व्यक्ति की कोई भूमि संबंधी समस्या या अन्य कोई शिकायत है तो वह-जन सुविधा केंद्र पर, आईजीआरएस पोर्टल पर आॅनलाइन शिकायत दर्ज कर, हेल्पलाइन नंबर एवं जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रशासन द्वारा आपकी समस्या का त्वरित निस्तारण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें