स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जाटौली मंडी में प्रशासकीय सचिव ने हेल्प डेस्क, गेट पास व बायोमीट्रिक सत्यापन की जांच करी

जाटौली मंडी में प्रशासकीय सचिव ने हेल्प डेस्क, गेट पास व बायोमीट्रिक सत्यापन की जांच करी
गुरुग्राम की जाटौली मंडी में दौरे के दौरान जांच-पड़ताल करतीं गुरुग्राम जिला की प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़।

  • गुरुग्राम जिला की प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने जाटौली अनाज मंडी का किया दौरा
  • प्रशासकीय सचिव ने बाजरा खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • बाजरा उत्पादक किसानों को मिलेगा भावान्तर भरपाई योजना का भी लाभ


गुरुग्राम। आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा की आयुक्त एवं सचिव तथा गुरुग्राम जिला की प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने गुरुवार को गुरुग्राम जिले का दौरा किया। उपायुक्त उत्तम सिंह ने गुरुग्राम आगमन पर प्रशासकीय सचिव का स्वागत किया। प्रशासकीय सचिव ने जाटौली अनाज मंडी का दौरा कर खरीफ सीजन के दौरान फसलों की खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान आशिमा बराड़ ने मंडी में किसानों की सुविधा के लिए स्थापित हेल्प डेस्क, किसानों को जारी किए जाने वाले गेट पास, बायोमीट्रिक सत्यापन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी परिसर में किसानों, आढ़तियों और आमजन से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक भी लिया। फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की उपज की खरीद की जाएगी। इसके साथ ही बाजरा उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।


इसके बाद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों में खरीफ सीजन की फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने गुरुग्राम जिले में फसल खरीद से संबंधित प्रबंधों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जिले में जटौली अनाज मंडी के अलावा सोहना और फर्रुखनगर में भी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक 11,649 किसानों से कुल 28,394.15 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े प्रबंधों और किसानों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर पटौदी के एसडीएम दिनेश कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, डीईटीसी एनआर फुले, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनोज मोकलवास, डीएफएससी केके गोयल, मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव, तहसीलदार रोहताश सिंह सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें