स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जर्जर पुलिया पर जान जोखिम में डालकर सफर, हादसे का बढ़ा खतरा

बरसात में तालाब बन जाती है पुलिया, एक फीट तक गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, व्यापारियों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

जर्जर पुलिया पर जान जोखिम में डालकर सफर, हादसे का बढ़ा खतरा

हजपुरा ,अम्बेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र में गोलपुर बाजार के पास स्थित जर्जर पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बरियावन और किछौछा को जोड़ने वाली इस पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों से लेकर पैदल राहगीर और छोटे-बड़े वाहन चालक इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। पुलिया की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह करीब एक फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरी पुलिया तालाब जैसी नजर आने लगती है। पानी और दलदल के कारण राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

 स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया लंबे समय से बदहाल है, लेकिन अब इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। समाजसेवी अनिल सिंह, व्यापारी अलीम खान, दिलीप, दिनेश राजभर, अंबिका यादव, सदाशिव वर्मा, लल्लन वर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, अवधेश पांडेय, महेंद्र वर्मा, श्याम पांडेय, मनमोहन मिश्रा और संग्राम राजभर समेत अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिया पर बने गड्ढों और दलदल के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार वाहन असंतुलित होने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को भी काफी सावधानी से इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। बरियावन-किछौछा मार्ग को जोड़ने वाली इस पुलिया से आसपास के कई गांवों के लोगों के साथ ही गोलपुर बाजार आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों का आवागमन जुड़ा है। इसके बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें