स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जर्जर पुल धसने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुनीता गंगवार ने अधिकारियों से की तत्काल समाधान की मांग

जर्जर पुल धसने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के भटपुरा ब्लॉक के अधकता रब्बानी बेगम ग्राम में बरखान रोड पर दो जिलों को जोड़ने वाला जर्जर पुल धसने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और ग्रामीण लगातार जनप्रतिनिधियों से इसकी मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे थे।

 ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जनप्रतिनिधि बदलते रहे, लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका।पुल धंसने की सूचना पर आम आदमी पार्टी नेता सुनीता गंगवार मौके पर पहुंचीं। वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर अपनी समस्याएं बतार्इं। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता बंद होने के कारण स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बीमार लोगों को इलाज के लिए ले जाने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।सुनीता गंगवार ने मौके से तहसील प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए रास्ता बनाने की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन पुल की बेहद खराब स्थिति को देखते हुए वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जा सकती।मौके पर प्रवीण कुमार, अंकित गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, अरविंद कोटेदार, विनोद, दीपक, गजेंद्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। किसान यूनियन की ओर से राम रतन गंगवार एवं खेमकरण गंगवार भी मौजूद रहे। सुनीता गंगवार के साथ ब्रह्मानंद गंगवार, वाहिद अहमद अंसारी एवं चंद्रभान गंगवार भी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें