स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयल

जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयल

मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेश में जनसंख्या गणना का कार्य प्रारम्भ होगा। इसके तहत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक स्वगणना कराई जाएगी। इसके उपरांत 1 दिसम्बर से 4 जनवरी तक डोर-टू-डोर जनसंख्या गणना कार्य किया जाएगा तथा 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण राउंड चलेगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर तथा एन्युमरेटर के प्रशिक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराई जाए।
मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

उन्होंने जनगणना-2027, औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना, पीएम सूर्यघर योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, औद्योगिक आस्थानों एवं औद्योगिक क्लस्टर्स में 1 से 3 दिवसीय 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति का गठन समय से सुनिश्चित करें। समिति द्वारा औद्योगिक श्रमिक बहुल क्षेत्रों एवं शिविर स्थलों का चयन, शिविर की तिथि एवं 1 से 3 दिवसीय अवधि का निर्धारण तथा स्थल पर बिजली, पेयजल, स्वच्छता, प्रतीक्षा स्थल और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता के लिए संबंधित विभागों से समन्वय, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, परीक्षण सुविधाओं एवं औषधियों की व्यवस्था तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से अधिकतम श्रमिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करते हुए परियोजना के अंतर्गत सभी कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

 पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश देश में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत बनी गति को निरंतर बनाए रखा जाए। मुख्य सचिव ने बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नयन योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत सोलर लाइट से संबंधित प्रस्ताव भी यथाशीघ्र विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न हो।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें