स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जलालपुर में चोरों के हौसले बुलंद, बड़ागांव भरौली में तीसरी चोरी से मचा हड़कंप

दो पुरानी वारदातों का अब तक खुलासा नहीं, रामहित के घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत सामान गायब; पुलिस के सामने बढ़ी चुनौती

जलालपुर में चोरों के हौसले बुलंद, बड़ागांव भरौली में तीसरी चोरी से मचा हड़कंप

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव भरौली गांव में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर दो घरों में चोरी की वारदातों के बाद अब तीसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरियों और पिछली घटनाओं का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ागांव भरौली निवासी रामहित पुत्र स्वर्गीय भोरई का परिवार जलालपुर में आयोजित माता जागरण देखने गया था।

 इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। देर रात करीब 12 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाजा टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। छानबीन करने पर बक्से में रखी चांदी की पायजेब, कान के सोने के बूंदे, गले का सोने का लॉकेट समेत अन्य सामान गायब मिला। चोरी की जानकारी होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले में जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इसी गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान दो अन्य घरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने के बीच तीसरी चोरी ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों के मन में घरों की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।

तीन चोरी की घटनाएं, पुलिस के सामने खुलासे की चुनौती
लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटनाओं का खुलासा करेगी। अब देखना होगा कि पुलिस तीनों मामलों में आरोपियों तक कब पहुंचती है और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें