स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जलभराव के बीच डूबा टॉवर का बिजली मीटर, करंट उतरने का खतरा

जलभराव के बीच डूबा टॉवर का बिजली मीटर, करंट उतरने का खतरा

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के चलते रहीमाबाद क्षेत्र के तिरगवां गांव में बेहता नाले का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया है। जलभराव के बीच एयरटेल टॉवर का बिजली मीटर और अन्य विद्युत उपकरण पानी में डूब गए हैं। इससे ग्रामीणों में करंट उतरने की आशंका को लेकर दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, टॉवर के आसपास बारिश का पानी काफी मात्रा में जमा है और जिस स्थान पर बिजली का मीटर व अन्य उपकरण लगे हैं, वहां भी पानी भर गया है। 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्युत आपूर्ति चालू हुई तो पानी में करंट फैलने का खतरा हो सकता है। इस रास्ते से ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं का भी आवागमन होता है, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई है।ग्रामीणों ने बताया कि बेहता नाले का पानी लगातार फैलने से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 

पानी में डूबे विद्युत उपकरणों की अनदेखी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और एयरटेल कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पानी में डूबे मीटर व विद्युत उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर कराने और एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद रखने की मांग की है, ताकि किसी व्यक्ति या पशु की जान खतरे में न पड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें