स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

साइबर अपराधियों से एक कदम आगे रहना जरूरी: राजीव कृष्ण

साइबर अपराधियों से एक कदम आगे रहना जरूरी: राजीव कृष्ण

साइबर ठगी पर यूपी पुलिस का बड़ा प्रहार लखनऊ में शुरू हुआ सीएफएमसी, 1930 हेल्पलाइन की क्षमता हुई दोगुनी

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ
साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी पहल की है। रविवार को कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन परिसर में साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर और 1930 साइबर हेल्पलाइन के नए स्टैंडअलोन 2.0 सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने किया। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के मामलों को देखते हुए हेल्पलाइन की क्षमता बढ़ाई गई है। वर्ष 2021 में महज 14 सीटों से शुरू हुई 1930 हेल्पलाइन अब 80 सीटों की मजबूत व्यवस्था में तब्दील हो चुकी है। जुलाई 2025 में 30 सीटों वाले पहले स्टैंडअलोन सेंटर की शुरुआत हुई थी। जबकि अब स्टैंडअलोन 2.0 के तहत इसकी क्षमता बढ़ाकर 60 सीट कर दी गई है। 112 भवन की 20 सीटों को मिलाकर कुल क्षमता 80 सीट हो गई है।

हर दिन आ रही 10 हजार से ज्यादा कॉल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2025 में हेल्पलाइन पर करीब 30 लाख कॉल प्राप्त हुई थीं। वहीं वर्ष 2026 में प्रतिदिन औसतन 10,700 से अधिक कॉल आ रही हैं। कॉल की बढ़ती संख्या के चलते कई शिकायतें प्रतीक्षा में रह जाती थीं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिक कॉल ‘गोल्डन ऑवर’ में रिसीव की जा सकेंगी, जिससे ठगी की रकम को समय रहते फ्रीज कराने में मदद मिलेगी।

एक साल में दोगुनी हुई धनराशि फ्रीज करने की क्षमता
साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की रकम सुरक्षित कराने के लिए बैंक खातों पर लगाए जाने वाले ‘लियन’ में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। अप्रैल 2025 में जहां लियन दर 18.3 प्रतिशत थी, वहीं अप्रैल 2026 में यह बढ़कर 37.3 प्रतिशत पहुंच गई। इस अवधि में करीब 466.9 करोड़ रुपये की धनराशि सुरक्षित कराई गई है।

19 बैंक अब एक ही छत के नीचे
नए साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (सीएफएमसी) में 19 बैंकों के 20 प्रतिनिधियों को एक ही स्थान पर तैनात किया गया है। इनमें सार्वजनिक, निजी और सहकारी बैंक शामिल हैं। इससे साइबर ठगी के मामलों में बैंकों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर संदिग्ध लेन-देन को रियल टाइम में रोका जा सकेगा। पुलिस जल्द ही शेष बैंकों के रात्रिकालीन डेस्क को भी जोड़ने की तैयारी में है ताकि व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रह सके। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि साइबर अपराधियों के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए पुलिस को हमेशा एक कदम आगे रहना होगा। स्टैंडअलोन 2.0 सेंटर और सीएफएमसी के जरिए अधिक कॉल समय पर रिसीव की जा सकेंगी और ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों की धनराशि सुरक्षित की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पीआईएन, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा अंजान लिंक, फर्जी कॉल और निवेश के नाम पर दिए जाने वाले लालच से सतर्क रहें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें