स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

इस्तीफे की मांग पर सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

-शिव चौक पर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने कब्जे में लिया

इस्तीफे की मांग पर सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

शामली। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिव चौक पर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने पैदल मार्च निकालकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीनकर कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिव चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए और नारेबाजी की।प्रदर्शनकारी अपने साथ चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला भी लेकर पहुंचे थे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसको लेकर पुलिस और सपाइयों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के लिए शिव चौक पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश में चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इन सवालों का जवाब देने की मांग की। इसी को लेकर सपाइयों ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता न सिंह राणा ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी बात रखी। पुतला कब्जे में लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शिव चौक पर हंगामा शांत कराया। प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के चलते कुछ देर तक शिव चौक पर राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें