स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

इंस्टीट्यूट में फाइन को लेकर हंगामा, छात्रों ने किया हाईवे जाम

इंस्टीट्यूट में फाइन को लेकर हंगामा, छात्रों ने किया हाईवे जाम

10 हजार रुपए की फाइन जमा न करने पर छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोकने का आरोप लगा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कनकहा स्थित जावित्री इंस्टीट्यूट प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग छात्रा और उसके परिजनों ने गुरुवार को कॉलेज गेट पर जमकर हंगामा किया। 10 हजार रुपए की फाइन जमा न करने पर छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोकने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के दर्जनों छात्र भी उसके समर्थन में उतर आए। आक्रोशित छात्रों ने रायबरेली हाईवे की एक पटरी जाम कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। 

रायबरेली जनपद के हरचंदपुर क्षेत्र के पहरावां गांव निवासी शालिनी यादव कनकहा स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक उसके पिता नहीं हैं और उसकी मां मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह उसकी पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। कॉलेज की पूरी फीस जमा करने के बावजूद 10 हजार रुपए की फाइन जमा न कर पाने के कारण कॉलेज प्रशासन ने 22 सितंबर को उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया। शालिनी के मुताबिक उसने प्रिंसिपल समेत कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों से परीक्षा में बैठने देने की गुहार लगाई, लेकिन उसकी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई। 

आरोप है कि उसे कॉलेज गेट से बाहर कर दिया गया। कई दिनों तक शिकायत का समाधान नहीं होने पर छात्रा गुरुवार को परिजनों के साथ कॉलेज पहुंची और गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रा की परेशानी की जानकारी मिलने पर कॉलेज के दर्जनों छात्र भी उसके समर्थन में उतर आए। देखते ही देखते छात्रों ने रायबरेली हाईवे की एक पटरी जाम कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह और एसीपी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रा और उसके परिजनों को समझाकर शिकायत का समाधान कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर छात्रा की शिकायत का समाधान कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें