स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

भारतीय पहलवान मानसी ने अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय पहलवान मानसी ने अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली।भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग की उभरती स्टार मानसी लाठर ने अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। महज 19 वर्ष की उम्र में मानसी ने भारतीय कुश्ती जगत में अपनी मजबूत पहचान बना ली है और उन्हें देश का भविष्य माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए रूबिक्स ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सुहान शेट्टी ने कहा कि मानसी का यह स्वर्ण पदक न केवल भारतीय कुश्ती के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है, बल्कि उन प्रयासों का भी परिणाम है जिनके तहत देशभर में प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और जमीनी स्तर से लेकर प्रोफेशनल लीग तक पहुंचाने के लिए संरचित समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और समर्थन से देश में मौजूद कच्ची प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर चमकने का अवसर मिल सकता है।

वियतनाम के दा नांग में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मानसी लाठर ने उज्बेकिस्तान की फिरूजा एसेनबाएवा को (14-1) के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पूरे टूर्नामेंट में मानसी का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। उन्होंने पहले दौर में किर्गिस्तान की मेरुएर्ट ओक्तियाबरेवा को (4-0) से, दूसरे दौर में कजाकिस्तान की बेइबिट सैदुली को (5-2) से और तीसरे दौर में मंगोलिया की ओदजाया एरदेनबाट को (6-4) से हराया।

हरियाणा के जींद जिले के लजवाना कलां गांव से ताल्लुक रखने वाली मानसी लाठर लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 72 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके अलावा जॉर्डन के अम्मान में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। वर्ष 2024 में मानसी अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम वर्ग की विश्व विजेता भी रह चुकी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें