स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

टेबल टेनिस  में भारतीय महिला टीम का विजयी अभियान ,ऑस्ट्रेलिया को  3-2 से दी मात

टेबल टेनिस  में भारतीय महिला टीम का विजयी अभियान ,ऑस्ट्रेलिया को  3-2 से दी मात

नई दिल्ली। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार जुझारूपन का परिचय देते हुए मंगलवार को दूसरे चरण के ग्रुप मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। दबाव भरे मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी और यशस्विनी घोरपड़े ने निर्णायक जीत दर्ज कर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। पहले एकल मुकाबले में यशस्विनी घोरपड़े को यांगजी लियू ने सीधे गेमों में हराकर ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद श्रीजा अकुला ने शानदार वापसी करते हुए मिन युंग जी को 12-10, 7-11, 11-5, 11-9 से पराजित कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने बेहतरीन संघर्ष का परिचय दिया। वह कॉन्स्टेंटिना सिहोगियोस के खिलाफ 1-2 से पीछे चल रही थीं, लेकिन शानदार वापसी करते हुए पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले को 11-8, 9-11, 8-11, 11-8, 13-11 से जीतकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

हालांकि चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की यांगजी लियू ने श्रीजा अकुला को 11-8, 11-5, 11-5 से हराकर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में यशस्विनी घोरपड़े ने दबाव के बावजूद शानदार संयम दिखाया और मिन युंग जी को सीधे गेमों में हराकर भारत को 3-2 की यादगार जीत दिला दी। भारतीय महिला टीम इससे पहले श्रीलंका को 3-0 से हराकर पदक की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर चुकी है। अब ग्रुप एफ में बुधवार को उसका सामना कनाडा से होगा।

उधर, भारतीय पुरुष टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे चरण के मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली। चोट से जूझ रहे मानव ठक्कर ने टीम को पहली सफलता दिलाई, जबकि तीसरे मुकाबले में मनुष शाह चुनौती पेश कर रहे थे।

इस बीच महिला वर्ग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शीर्ष वरीय सिंगापुर को मलेशिया ने एकतरफा अंदाज में 3-0 से शिकस्त दी। मलेशिया की ऐ शिन टी, करेन इये अनाक डिक और ऐलिस ली सियान चांग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर का सफाया कर दिया। अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड ने मालदीव को 3-0 से हराया, जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को इसी अंतर से मात देकर नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें