स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

एफआईएच विश्व कप में नीदरलैंड से 3-1 से हारा भारत, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

एफआईएच विश्व कप में नीदरलैंड से 3-1 से हारा भारत, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

एम्सटेलवीन। आखिरी क्वार्टर के अंतिम दस मिनट में की गई गलतियों का खामियाजा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भुगतना पड़ा। एफआईएच विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारत को नीदरलैंड के हाथों 3-1 से हार मिली, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। भारत को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी था।

भारतीय टीम ने पहले दो क्वार्टर में शानदार और अनुशासित खेल दिखाया। मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर उसने नीदरलैंड के कई हमलों को नाकाम किया। नीदरलैंड को शुरुआती दौर में पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर मोहित एचएस ने बेहतरीन बचाव करते हुए मेजबान टीम को बढ़त नहीं लेने दी। दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा।

तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और 35वें मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग फ्लिक गोल में नहीं बदल सकी। इसके बाद एकाग्रता में आई कमी का भारत को नुकसान हुआ। 41वें मिनट में डुको टेलगेनकेम्प ने गेंद को डिफ्लेक्ट कर नीदरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारत ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए और कई मौकों पर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन डच गोलकीपर ने शानदार बचाव किए। 51वें मिनट में येप होडेमेकर्स ने नीदरलैंड की बढ़त 2-0 कर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तेज ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।

भारत की वापसी की उम्मीदें बढ़ी ही थीं कि 55वें मिनट में वान डैम यिप ने तीसरा गोल कर नीदरलैंड की जीत लगभग पक्की कर दी। इस गोल में भारत के अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह से हुई गेंद की गलती भारी पड़ी। भारतीय गोलकीपर के आगे आने का फायदा उठाते हुए वान डैम ने आसानी से गेंद गोल में पहुंचा दी।

भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया, जबकि नीदरलैंड की ओर से टेलगेनकेम्प, होडेमेकर्स और वान डैम ने गोल दागे। भारतीय टीम अब सोमवार को अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे दौर का अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। इसके बाद उसे पांचवें से आठवें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन मुकाबले खेलने होंगे।

विश्व कप के इतिहास में भारत अब तक नीदरलैंड को नहीं हरा सका है। 1973 के विश्व कप फाइनल में भी डच टीम ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। इस बार भी भारतीय टीम ने शुरुआती चरण में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी समय की गलतियों ने उसकी सेमीफाइनल की राह रोक दी।

 

द्रविड़, वॉ और अभिषेक बच्चन ने भारत-नीदरलैंड हॉकी मैच देखने पहुंचे

क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शनिवार को यहां भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया एफआईएच हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर का मुकाबला देखा।भारत को हालांकि इस मुकाबले में नीदरलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी था।

 

द्रविड़, वॉ और अभिषेक बच्चन यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के सिलसिले में नीदरलैंड्स में हैं। इस लीग का उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। लीग की शुरुआत 26 अगस्त को वोलबर्ग में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच मुकाबले से होगी। ईटीपीएल के सह-संस्थापक बच्चन के मैच के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।
भाषा मोना

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें