स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

स्टोन क्रेशरों की हड़ताल लंबी खिंची तो मजदूरों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट

स्टोन क्रेशरों की हड़ताल लंबी खिंची तो मजदूरों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट

बेहट। स्टोन क्रेशर एसोसिएशन की हड़ताल के चलते घर क्षेत्र में हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
तहसील क्षेत्र में खनन मुख्य कार्य है, जिससे हजारों मजदूर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में एसोसिएशन ने 15 सितंबर से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन का आरोप है कि खनन विभाग स्टोन क्रेशर मालिकों का उत्पीड़न कर रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन क्रेशरों पर पहले जुर्माना लगाया जा चुका है, उन पर दोबारा जुर्माना लगाया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। विभाग न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं कर रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि खनन विभाग द्वारा ड्रोन से कराए गए सर्वे को भी विभाग मानने को तैयार नहीं है। इसके विरोध में एसोसिएशन ने हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि क्रेशर मालिक एक ही माल पर दो बार जुर्माना नहीं देंगे। इसके विरोध में 18 सितंबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यदि हड़ताल लंबी चली तो खनन से जुड़े कारोबारी, मजदूर, होटल व्यवसायी और दुकानदारों पर भारी असर पड़ेगा। पूर्व में भी खनन जोन बंद रहने से मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए थे।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हड़ताल लंबी खिंची तो मजदूर दाने-दाने को तरस जाएंगे। लोगों ने जिलाधिकारी से घाड़ क्षेत्र की समस्या को देखते हुए हड़ताल खत्म कराने की मांग की है, ताकि गरीबों को मजदूरी मिलती रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें