स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पति को प्रेमी संग मिल दी थी नशीली गोलियां, पति की मौत के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पति को प्रेमी संग मिल दी थी नशीली गोलियां, पति की मौत के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

-रतनपुरी पुलिस ने उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में की कार्रवाई, दो गोलियां और रेपर बरामद
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में उपचार के दौरान युवक राकिब की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर राकिब को नशीली गोलियां दी थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नशीली गोलियां और उनके रेपर बरामद किए हैं। शनिवार को एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसपी देहात के अनुसार, आठ सितंबर को राकिब के पिता ने रतनपुरी थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी पुत्रवधू तबस्सुम ने कथित प्रेमी शाहरूख के साथ मिलकर राकिब को नशीली दवा दी। हालत बिगड़ने पर राकिब को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। शनिवार को टीम ने मुकदमे में वांछित तबस्सुम और शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो नशीली गोलियां और उनके रेपर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, तबस्सुम पुत्री शकील, पत्नी स्वर्गीय राकिब, ग्राम हुसैनाबाद भनवाड़ा थाना रतनपुरी की निवासी है। उसका कथित प्रेमी शाहरूख पुत्र मतलूब ग्राम हमजागढ़, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ रतनपुरी थाने में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक किशनपाल यादव, उपनिरीक्षक शैलेंद्र चौधरी, आरक्षी चंद्रवीर कुमार और महिला आरक्षी रेनू कुमार शामिल रहे। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें