स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

हर्षपति सिंघानिया ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन का पद संभाला

हर्षपति सिंघानिया ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन का पद संभाला

नयी दिल्ली। उद्योगपति हर्षपति सिंघानिया को पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय उद्योग मंडल इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया है। आईसीसी ने एक एक बयान में यह जानकारी दी। सिंघानिया को इस पद के लिए ऐसे समय चुना गया है जब भारत एक तेजी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्था और वैश्विक बाजार में एक प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा है। वह आईसीसी के निवर्तमान चेयरमैन फिलिप वारिन का स्थान लेंगे।

जेके पेपर लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सिंघानिया ने आईसीसी की राष्ट्रीय समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईसीसी के चेयरमैन के तौर पर सेवा करना बहुत सम्मान की बात है। ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं, आईसीसी का मिशन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। एक अधिक मुक्त, मजबूत और समृद्ध दुनिया बनाने में मदद के लिए व्यापार को भरोसेमंद संस्थानों, व्यावहारिक समाधानों और एक मजबूत सामूहिक आवाज की जरूरत है।

उन्होंने वारिन और आईसीसी के महासचिव जॉन डेंटन का उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। बयान के अनुसार, सिंघानिया ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ब्रिक्स जैसे मंचों पर वैश्विक नीति बनाने में आईसीसी की भूमिका को मजबूत करने की जरूरत बतायी। साथ ही 170 से अधिक देशों में 90 से ज्यादा राष्ट्रीय समितियों और 4.5 करोड़ से अधिक कंपनियों के आईसीसी नेटवर्क के साथ जुड़ाव को मजबूत करने की प्राथमिकता पर जोर दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें