स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सिगरेट पीने से टोकना पड़ा महंगा: चाकू घोंपकर हत्या, गिरफ्तार

सिगरेट पीने से टोकना पड़ा महंगा: चाकू घोंपकर हत्या, गिरफ्तार

फरीदाबाद पायनियर समाचार सेवा।
पल्ला थाना क्षेत्र के ओम एन्क्लेव में सिगरेट पीने से टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में आरोपी ने युवक की गर्दन में चाकू घोंप दिया और इसके बाद पेट में भी वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान किशोरी कनौजिया (28) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। घटना 7/8 अगस्त की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे किशोरी अपने दोस्त अनिल के साथ घर से कुछ दूरी पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक भी पहुंचा और उसने जेब से सिगरेट निकालकर अनिल से माचिस मांगी। इसी दौरान किशोरी ने उसे सिगरेट पीने से मना करते हुए कहा कि वह बच्चा है, सिगरेट न पीए। बताया गया है कि किशोरी की इस बात पर युवक भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद युवक वहां से चला गया। हालांकि कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर पहुंचा और अपने साथ चाकू लेकर आया।
गर्दन के बाद पेट में भी किया वार:
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मौके पर पहुंचते ही किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। पहले उसकी गर्दन में चाकू घोंपा और इसके बाद पेट में भी वार किया। अचानक हुए हमले से किशोरी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद उसके दोस्त अनिल ने अन्य साथियों को सूचना दी। दोस्तों की मदद से घायल किशोरी को तत्काल पल्ला के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। हालांकि दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बहन बोलीं- भाई का कोई दोष नहीं था:
किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनके भाई का कोई दोष नहीं था। उसने केवल सिगरेट पीने से मना किया था, लेकिन इसके बदले उसकी जान ले ली गई। परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार ने अपना सहारा खो दिया है और इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला:
पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ओम एन्क्लेव अगवानपुर निवासी रामलोट की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक और अपचारी बालक के बीच गाली-गलौच के बाद विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान अपचारी बालक ने तैश में आकर किशोरी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
सात-आठ अगस्त की रात हुई वारदात:
पुलिस के मुताबिक, 7/8 अगस्त की मध्यरात्रि को किशोरी पर चाकू से हमला किया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल चाकू तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें