स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

“महाराज सुहेलदेव होते तो राम मंदिर कभी नहीं टूटता”- CM योगी

“महाराज सुहेलदेव होते तो राम मंदिर कभी नहीं टूटता”- CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 152.21 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 122 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 143.25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 197 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति और सांस्कृतिक विरासत पर भी विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्य केवल डबल इंजन सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति से संभव हो सका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि महाराजा सुहेलदेव जैसे वीर योद्धा उस समय मौजूद होते तो अयोध्या में राम मंदिर कभी ध्वस्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता के अभाव में मंदिर को नुकसान पहुंचा और इसके पुनर्निर्माण के लिए देश को लगभग 500 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। योगी ने कहा कि पीढ़ियां बदलती रहीं, संघर्ष चलता रहा, लेकिन राम मंदिर का सपना पूरा नहीं हो सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस ऐतिहासिक समस्या का समाधान कर अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्य उनके शासन में संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई पहचान बना चुका है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने चिल्लूपार और आसपास के क्षेत्रों की संभावनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मां सरयू के आंचल में बसा है और यहां की भूमि अत्यंत उपजाऊ है। यहां के युवाओं ने देश और दुनिया में अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एक समय था जब बाढ़ और कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता था, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धुरियापार में स्थापित सीबीजी प्लांट प्रदेश की नई औद्योगिक सोच का उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी घोषणा की कि क्षेत्र में जल्द ही ग्रेटर गीडा विकसित किया जाएगा। इसके लिए हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। आने वाले समय में यहां सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, आधुनिक पेंट उद्योग और अत्याधुनिक डिस्टिलरी स्थापित की जाएगी, जहां औद्योगिक उत्पादन के साथ दवा निर्माण का कार्य भी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल लगातार बेहतर हुआ है और इसका लाभ गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें