स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गुरुग्राम में जैन समाज ने श्रद्धा एवं संयम के साथ मनाया पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व

गुरुग्राम में जैन समाज ने श्रद्धा एवं संयम के साथ मनाया पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व
गुरुग्राम में जैन समाज की ओर से पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व पर रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

-श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैकबपुरा ने निकाली वार्षिक रथ यात्रा

गुरुग्राम। जैन धर्म के सबसे पवित्र पर्व, पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व गुरुग्राम के जैकबपुरा स्थित श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में त्याग, तपस्या, संयम और साधना के साथ मनाया गया। दशलक्षण पर्व का समापन क्षमावाणी महापर्व के रूप में किया गया। सभी जैन बंधुओं ने एक-दूसरे से मिच्छामि दुक्कड़म्-उत्तम क्षमा कहकर जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की गई। मंगलवार की सुबह कार्यक्रम में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य कुलदीप जैन ने शिरकत की। उन्होंने रथ यात्रा में उपस्थित होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।  


मंदिर प्रबंधन कमेटी के अनुसार दशलक्षण महापर्व के दस दिन आत्मशुद्धि के दस धर्मों-उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य के प्रतीक हैं। इन दस दिनों में श्रद्धालु व्रत, उपवास, स्वाध्याय और प्रवचनों के माध्यम से अपने जीवन को संयमित करने का प्रयास करते हैं। प्रतिदिन प्रात:कालीन अभिषेक, शांतिधारा और भक्ति के बाद विद्वानों द्वारा दशलक्षण धर्म पर प्रवचन आयोजित किए गए। सायंकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और तत्व चर्चा का आयोजन हुआ।
सोमवार को मंदिर जी से श्री नशिया जी तक वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में भगवान पाश्र्ववनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्री दिगंबर जैन समाज गुरुग्राम श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैकबपुरा के प्रधान नरेश कुमार जैन (धनकोट), उप-प्रधान शैलेंद्र जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन (मियांवाली कॉलोनी), सह-मंत्री जिनेंद्र जैन (बर्तन वाले), कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी जैकबपुरा से नशिया जी जाने वाले पात्रों में ख्वासी अभय जैन, ऋषभ जैन (एडवोकेट) रहे। जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि जैन समाज का सिद्धांत धर्म की स्थापना के साथ क्षमा याचना भी है। क्योंकि व्यक्ति के साथ कमाया गया पैसा नहीं धर्म साथ जाता है। क्षमा करना भी एक बड़ा धर्म है।


सारथी प्रदीप जैन पुत्र स्व. पुष्पचंद जैन पूर्व प्रधान, धन कुबेर राकेश जैन पुत्र स्व. हरिकिशन जैन नारनौल वाले, इन्द्र प्रथम पारस जैन पुत्र किशन चंद जैन जलेबी वाले, इन्द्र द्वितीय मोहित जैन पुत्र स्व. जय कुमार जैन फर्रुखनगर वाले शामिल रहे। नशिया जी से वापसी में श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी आने वाले पात्रों में ख्वासी ऋषभ जैन पुत्र स्व. सुरेश चंद जैन टाइप वाले, सारथी अतिन जैन आदर्श नगर, धन कुबेर आरव जैन पुत्र पंकज जैन सिद्धार्थ फर्नीचर, इन्द्र प्रथम संदीप जैन बंद वाले, इन्द्र द्वितीय शैलेंद्र जैन उप-प्रधान शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें