स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ग्रेटर नोएडा में बांदा के सोहन हलवे का जलवा, विदेशी खरीदारों ने भी चखा स्वाद

ग्रेटर नोएडा में बांदा के सोहन हलवे का जलवा, विदेशी खरीदारों ने भी चखा स्वाद

  • योगी सरकार की ओडीओसी योजना लाई रंग
  • 60 किलो बिका सोहन हलुआ, दीपावली पर ऑनलाइन ऑर्डर की तैयारी
  • योगी सरकार की मुफ्त स्टॉल पहल की हुई सराहना

पायनियर संवाददाता ।  बांदा

नोएडा में आयोजित हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो में बांदा के प्रसिद्ध सोहन हलवे का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना 'एक जनपद एक व्यंजन' में शामिल बांदा के सोहन हलवे की इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर न केवल खूब सराहना हुई बल्कि इसकी जमकर खरीदारी भी की गई।

विदेशी मेहमानों को भाया बांदा का पारंपरिक स्वाद

इंटरनेशनल ट्रेड शो के हॉल नंबर 16 के स्टॉल संख्या 7/4 में बांदा के व्यवसायी दीपक सोनी ने अपना स्टॉल लगाया था। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक मंच पर सोहन हलवे को खूबसूरती से सजाकर प्रदर्शित किया गया था। इस पारंपरिक मिठाई का स्वाद चखने के लिए न केवल देश के विभिन्न राज्यों बल्कि विदेशों से भी लोग खिंचे चले आए। दीपक सोनी के मुताबिक उनके स्टॉल पर जापान, नाइजीरिया समेत कई देशों के खरीदार पहुंचे। विदेशी मेहमानों को सोहन हलवे का अनूठा स्वाद बेहद पसंद आया और उन्होंने इसकी सराहना करते हुए खूब खरीदारी की।

60 किलो हलवा बिका, 50 हजार रुपये की हुई कमाई

दीपक ने बताया कि वह बांदा से लगभग 60 किलोग्राम सोहन हलवा लेकर ग्रेटर नोएडा गए थे। अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर इसकी मांग इतनी अधिक रही कि देखते ही देखते इंटरनेशनल ट्रेड शो के खत्म होने से पहले ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्होंने लगभग 50 हजार रुपये की बिक्री की। कई बड़े बायर्स और रिटेलर्स ने भी स्टॉल का दौरा किया और भविष्य में व्यापारिक साझेदारी के लिए सोहन हलवे की गुणवत्ता को सराहा।

दीपावली पर ऑनलाइन ऑर्डर की तैयारी

ट्रेड शो में पहुंचे कई ग्राहकों को इस मिठाई का स्वाद इतना लाजवाब लगा कि उन्होंने आने वाले दीपावली त्योहार के लिए अभी से बुकिंग की इच्छा जताई। कई खरीदारों ने दीपक सोनी से मोबाइल नम्बर लिये और कहा कि वे इस दीपावली पर बांदा का सोहन हलुआ मंगवाएंगे।

योगी सरकार की मुफ्त स्टॉल पहल की हुई सराहना

व्यवसायी दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मुफ्त में स्टॉल लगाने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ट्रेड शो में स्टॉल लगाना छोटे व्यापारियों के लिए बहुत बड़ी बात होती है। योगी सरकार की इस मदद के बिना हमारे जैसे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना नामुमकिन था। इस आयोजन ने साबित कर दिया है कि सरकार की नीतियां स्थानीय शिल्प और व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने में पूरी तरह सफल सिद्ध हो रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें