स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

टेबल टेनिस: अयहिका की शानदार जीत, कोलकाता ने अहमदाबाद को 9-6 से हराया

टेबल टेनिस: अयहिका की शानदार जीत, कोलकाता ने अहमदाबाद को 9-6 से हराया

गोवा।एशियाई खेलों की पदक विजेता अयहिका मुखर्जी ने बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7, पावर्ड बाय चैटजीपीटी, में ऑस्ट्रिया की स्टार सोफिया पोलकानोवा को उनकी पहली हार का स्वाद चखाते हुए एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स को अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स पर 9-6 की शानदार जीत दिलाई। अयहिका की इस यादगार जीत के दम पर कोलकाता ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। शुक्रवार शाम को दबंग दिल्ली टीटीसी का सामना डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा।

मुकाबले का रुख बीच के मैचों में पूरी तरह कोलकाता की ओर मुड़ गया, जब अंकुर भट्टाचार्जी और अयहिका मुखर्जी ने मिश्रित युगल में शानदार जीत हासिल की। इसके बाद एडुआर्ड इओनेस्कू ने पयास जैन को सीधे गेमों में हराकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि अयहिका ने पोलकानोवा को हराकर जीत पर मुहर लगा दी।भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के तत्वावधान में और नीरज बजाज व वीटा दानी द्वारा प्रमोट किए जा रहे बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं, हिस्सा ले रहे हैं। यह लीग भारत में टेबल टेनिस के विकास को बढ़ावा देने की अपनी दीर्घकालिक पहल भी जारी रखे हुए है।

अहमदाबाद ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की। एड्रियन रासेनफॉसे ने रोमांचक मुकाबले में अंकुर भट्टाचार्जी को 2-1 से हराया।पहला गेम गंवाने के बाद रासेनफॉसे ने अगले दोनों गेम गोल्डन प्वाइंट पर जीतकर टीम को बढ़त दिलाई।इसके बाद मनिका बत्रा ने जेंग जियान को 2-1 से हराकर अहमदाबाद की बढ़त दोगुनी कर दी। निर्णायक गेम में जियान ने मुकाबला बराबरी तक पहुंचाया, लेकिन मनिका ने 11-10 से जीत दर्ज कर ली।कोलकाता ने मिश्रित युगल में जोरदार वापसी की। अंकुर और अयहिका की जोड़ी ने पयास जैन और सोफिया पोलकानोवा को शुरुआती दो गेमों में पूरी तरह दबदबे के साथ हराकर अंतर कम किया।इसके बाद इओनेस्कू ने पयास जैन को लगातार तीन गेमों में मात देकर स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद सारी निगाहें अयहिका और पोलकानोवा के मुकाबले पर थीं। पहला गेम हारने के बावजूद अयहिका ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत लिए। तीसरे गेम में उन्होंने 11-3 की एकतरफा जीत दर्ज कर पोलकानोवा को इस सीजन की पहली हार दी और कोलकाता को 9-6 से जीत दिला दी।र्ड इओनेस्कू को  IQ प्लेयर ऑफ द टाई और फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई चुना गया, जबकि अयहिका मुखर्जी को इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई का पुरस्कार मिला। मनिका बत्रा ने बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई सम्मान अपने नाम किया। इससे पहले ड्रीम यूटीटी जूनियर्स में दबंग दिल्ली टीटीसी ने पीबीजी पुणे जैगुआर्स को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही अंतिम चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई, जिसमें यूपी प्रोमेथियंस, यू मुंबई टीटी, डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और दबंग दिल्ली टीटीसी शामिल हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें