स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। सरोजनीनगर बंथरा इलाके में गुरुवार को गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्नाव जिले के नवाबगंज निवासी लाल बहादुर के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी 26 नवंबर 2020 को बंथरा के रामगढ़ी निवासी रामेश्वर के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति रामेश्वर दहेज और पैसों को लेकर सपना को प्रताड़ित करता था। 

उन्होंने बेटी और दामाद को कारोबार के लिए 15 लाख रुपए आरटीजीएस से दिए थे। बाद में 10 लाख रुपए नकद भी दिए, जिन्हें दामाद ने जुए में गंवा दिया। इसी विवाद में पति, सास, ससुर और ननद ने सपना के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। बाद में तीन माह की गर्भवती सपना को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल लाल बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने मृतका सपना के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें