स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गांधी जयंती की छुट्टी की आड़ में आम के छह पेड़ों पर चला दी आरियां

गांधी जयंती की छुट्टी की आड़ में आम के छह पेड़ों पर चला दी आरियां

सलेमपुर महदूद का मामला, जड़ें उखाड़कर ट्रैक्टर से जोत डाला खेत

वन विभाग की जांच में अवैध कटान की पुष्टि, बागस्वामी पर कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार। गांधी जयंती की छुट्टी और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सलेमपुर महदूद क्षेत्र में आम के हरे-भरे पेड़ों पर आरियां चला दी गई। वन माफिया ने बागस्वामी की मिलीभगत से छह आम के पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया। इतना ही नहीं, कार्रवाई के निशान मिटाने के लिए पेड़ों की जड़ों तक को उखाड़ दिया गया और इसके बाद ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी गई। मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में छह आम के पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है। अब वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर महदूद क्षेत्र में बाग में खड़े आम के पेड़ों को छुट्टी के दौरान काटा गया। पेड़ों को काटने के बाद उनकी लकड़ी को मौके से हटाने के साथ ही जड़ों को भी निकाल दिया गया। इसके बाद खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया गया। इससे प्रथम दृष्टया यही सवाल उठ रहा है कि क्या पेड़ों के कटान के साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई? यदि वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ों का कटान हुआ तो इतनी बड़ी कार्रवाई रात के अंधेरे में कैसे हो गई और इसकी भनक संबंधित विभाग को क्यों नहीं लगी?

मामले में सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया है कि सिर्फ पेड़ों को काटकर छोड़ने के बजाय उनकी जड़ों तक को निकाल दिया गया। आमतौर पर पेड़ काटे जाने के बाद मौके पर ठूंठ और जड़ें साक्ष्य के तौर पर मौजूद रहती हैं। यहां जड़ों को भी हटाकर खेत की जुताई कर दी गई। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया, ताकि मौके पर पेड़ काटे जाने के निशान कम से कम दिखाई दें। वन विभाग अब इस पहलू की भी जांच कर रहा है।

  • छह पेड़ों का कटान मिला, कार्रवाई की तैयारी
वन विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान आम के छह पेड़ों के अवैध कटान की जानकारी सामने आई। वन विभाग ने बागस्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि पेड़ों की कटाई में बागस्वामी के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे और काटी गई लकड़ी को कहां ले जाया गया।

  • छुट्टी के दिन कटान, विभागीय निगरानी पर भी सवाल
गांधी जयंती जैसे सार्वजनिक अवकाश के दौरान पेड़ों का अवैध कटान सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या क्षेत्र में नियमित गश्त हो रही थी? क्या पहले से पेड़ों के कटान की कोई सूचना विभाग को थी? यदि नहीं, तो छह पेड़ों के काटे जाने के बाद ही मामला क्यों सामने आया? हालांकि विभागीय अधिकारी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

  • क्या कहते हैं अधिकारी
सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय टीम को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच कराई गई। मौके पर आम के छह पेड़ों के अवैध कटान की जानकारी सामने आई है। बागस्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

शीशपाल सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, वन विभाग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें