स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

शोभायात्रा के साथ गजानन महाराज को किया विराजमान

शोभायात्रा के साथ गजानन महाराज को किया विराजमान

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। गणेश चतुर्थी के पर्व पर सोमवार को नगर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की स्थापना पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई। श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के तहत रामलीला मंच पर गजानन महाराज को विराजमान किया गया है। प्रतिमा का विसर्जन आगामी 18 सितंबर को कैलाश नदी में किया जाएगा। सोमवार को श्री गणपति सेवा समिति की ओर से गजानन की प्रतिमा को महाराणा प्रताप चौराहे पर लाया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची, जहां मंच पर प्रतिमा को स्थापित किया गया। मुख्य पुरोहित संजय शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह व शाम को गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। वहीं, प्रत्येक रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकार बप्पा की महिमा का गुणगान करेंगे। 18 सितंबर को प्रात: पूजा-अर्चना के उपरांत शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा को कैलाश नदी में विसर्जित किया जाएगा। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, समिति के संरक्षक लाल सिंह दायमा, संपत राम गोयल, अध्यक्ष अमित रस्तोगी, उपाध्यक्ष शुभम गोयल, महामंत्री प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप चिटकारा, मंत्री रमेश गुप्ता, वंश अग्रवाल, लालू गुप्ता, मुकेश देवल, पीयूष गोयल, व्यास नंदन शर्मा, हर्षित शर्मा, आशीष पाण्डेय, संदीप बिष्ट, रमेश यादव, धनंजय गुप्ता, राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, नरेश कंसल, आदेश चौहान, विनय गुप्ता, अजीत सिंह जोशन, चंदन श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, पंकज गहतोड़ी, शिवपाल सिंह चौहान, विपिन रस्तोगी व अमन गुप्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें