गैस, बिजली-पानी के बिल के नाम पर साइबर ठगी

- एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है खाता
- कनेक्शन काटने की धमकी वाले फर्जी संदेशों से रहें सावधान, अनजान लिंक पर क्लिक न करें
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबादगैस, बिजली और पानी का बिल बकाया होने या कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन को सतर्क करते हुए अनजान नंबरों से व्हाट्सएप और एसएमएस पर आने वाले संदिग्ध संदेशों, लिंक और एपीके फाइलों से बचने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, ठग बिजली विभाग या गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर तत्काल बिल जमा कराने अथवा कनेक्शन चालू रखने के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं। लिंक के जरिए एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल में संदिग्ध ऐप इंस्टॉल करवाने की कोशिश की जाती है। ऐसे ऐप को संदेशों और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच की अनुमति मिलने पर बैंकिंग संबंधी जानकारी और ओटीपी का दुरुपयोग कर खाते से रकम निकाली जा सकती है।
पुलिस ने लोगों को अनजान एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और किसी भी ऐप को संवेदनशील अनुमति नहीं देने की सलाह दी है। बिल की जानकारी संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ग्राहक सेवा से ही जांचें। अपना ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा भुगतान के लिए अधिकृत माध्यम अपनाएं। यदि खाते से धोखाधड़ी के जरिए रकम निकल जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें, 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज कराएं और बैंक को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि समय पर सूचना देने से रकम रोकने की संभावना बढ़ सकती है, हालांकि वापसी की गारंटी नहीं होती।
-------------



