स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गृह मंत्री अमित शाह सिग्नेचर टावर चौक पर स्थापित करेंगें सेवा ज्योति मशाल

गृह मंत्री अमित शाह सिग्नेचर टावर चौक पर स्थापित करेंगें सेवा ज्योति मशाल
गुरुग्राम भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करतीं प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता।

  • लेजर वैली से सिग्नेचर टावर चौक तक सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे अमित शाह
  • बुधवार सात अक्टूबर को 23 जिलों में होगी विकसित भारत संकल्प सभा
  • पंजाब, उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए डा. अर्चना गुप्ता ने की भविष्यवाणी

गुरुग्राम। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष कल सात अक्टूबर को पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

डा. अर्चना गुप्ता ने बताया कि बुधवार सात अक्टूबर को हरियाणा में 23 जिलों में विकसित भारत संकल्प सभाएं आयोजित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से लाइव संबोधित करेंगे। गुरुग्राम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। व लेजर वैली स्थित शिरोमणि महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क से सिग्नेचर टावर चौक तक सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होकर सेवा ज्योति मशाल स्थापित करेंगे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासन और जनसेवा की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, त्याग और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवा, किसान, गरीब और महिला सशक्तिकरण को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत-2047 के संकल्प को केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बनाना चाहते हैं। सेवा ज्योति यात्रा का भी यही संदेश है कि प्रत्येक नागरिक यह विचार करे कि वह समाज और राष्ट्र के निर्माण में क्या योगदान दे सकता है। केवल सरकार के प्रयासों से व्यापक परिवर्तन संभव नहीं है, जनभागीदारी से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के विधायकों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया है। किसानों के छोटे-छोटे समूहों से संवाद कर उन्हें प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। मिट्टी, जल और पर्यावरण का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों से जुड़े सवाल पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुरुग्राम की पवित्र शीतला माता की धरती से वह भविष्यवाणी कर रही हैं कि दोनों राज्यों में भाजपा का कमल खिलेगा। भाजपा सेवा, सुशासन और जनविश्वास के आधार पर जनता के बीच जा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल और प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सोमबीर कटारिया उपस्थित रहे।
------------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें