स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यूपी टी-20 लीग के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन

यूपी टी-20 लीग के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन

आयोजन, रिसेप्शन, मेडिकल, हॉस्पिटैलिटी, मीडिया और टैलेंट सर्च समेत नौ कमेटियों में सौंपी गई जिम्मेदारियां

 
लखनऊ, खेल संवाददाता। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के आयोजन को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। आयोजन से जुड़े अलग-अलग पक्षों की जिम्मेदारियों के लिए आयोजन कमेटी, रिसेप्शन कमेटी, मेडिकल कमेटी, हॉस्पिटैलिटी कमेटी, ग्राउंड एवं पिच कमेटी, मीडिया कमेटी, एंटी-करप्शन कमेटी, सीनियर एडवाइजरी कमेटी तथा टैलेंट सर्च कमेटी का गठन किया गया है।
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इन कमेटियों के गठन के साथ लीग के आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां अलग-अलग स्तर पर तय की गई हैं, जिससे लीग के आयोजन से लेकर खिलाड़ियों, अतिथियों, मीडिया और दर्शकों से जुड़े पहलुओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
आयोजन कमेटी में सुनील जोशन (आगरा), बीडी शुक्ला (मैनपुरी), मोहनलाल अग्रवाल (फर्रुखाबाद), फैसल शेरवानी (अलीगढ़), अजीज खान (सोनभद्र), आनंद पाठक (शाहजहांपुर), शाश्वत सिंह (गाजीपुर), असद अहमद (सुल्तानपुर) और संजय तिवारी (कानपुर) को शामिल किया गया है। रिसेप्शन कमेटी में संजीव कुमार सिंह (गाजीपुर), राजेश सहगल (आगरा), सीए जावेद (बाराबंकी), सिद्धार्थ सिंह (जौनपुर), लतीफुर रहमान (सहारनपुर) और शिवम त्रिपाठी शामिल हैं।
मेडिकल कमेटी में डॉ. मनीष चौहान (रायबरेली) और डॉ. उमर मुस्तफा हसन (प्रयागराज) को शामिल किया गया है। हॉस्पिटैलिटी कमेटी में संजीव कुमार सिंह (गाजीपुर), जेपी सिंह (आजमगढ़), कमल चावला (मथुरा) और सक्षम मिश्रा (झांसी) जिम्मेदारी संभालेंगे। ग्राउंड एवं पिच कमेटी में मनोज पुंडीर (मुजफ्फरनगर) और एसएन सिंह (कानपुर) को शामिल किया गया है।
मीडिया कमेटी में मोहम्मद फहीम (रायबरेली), अहमद अली खान ‘तालिब’ (कानपुर) और फसाहत अली (अलीगढ़) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एंटी-करप्शन कमेटी में नागेंद्र को शामिल किया गया है।
सीनियर एडवाइजरी कमेटी में रियासत अली (फतेहपुर), जीएन तिवारी (गोरखपुर), सीता राम सक्सेना (बरेली), इशरत महमूद खान (बहराइच), प्रदीप कुमार गुप्ता (फिरोजाबाद), अरविंद श्रीवास्तव (उन्नाव), श्याम बाबू (जालौन), खलीक एम. खान (लखनऊ), विजय गुप्ता (मुरादाबाद), जावेद अख्तर (वाराणसी) और ताहिर हसन (प्रयागराज) को शामिल किया गया है। वहीं टैलेंट सर्च कमेटी में गोपाल शर्मा (कानपुर), प्रवीण कुमार (मेरठ), शशिकांत खांडेकर (कानपुर), राहुल सप्रू (कानपुर) और रिजवान शमशाद (अलीगढ़) को जिम्मेदारी दी गई है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें