स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

विपक्ष पर एफआईआर लोकतंत्र में अब नहीं चलेगा अत्याचार: संजय दत्त

विपक्ष पर एफआईआर लोकतंत्र में अब नहीं चलेगा अत्याचार: संजय दत्त

बादशाहपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विशाल सम्मेलन में गरजे दिग्गज नेता

गुरुग्राम। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बादशाहपुर द्वारा रविवार को वाटिका चौक स्थित औरम कन्वेंशन सेंटर में विशाल ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में पहुंचे शीर्ष नेताओं का बादशाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उल्लावास, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा कभी विकास, कृषि, खेल और वीरता के लिए देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से जुड़ी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संजय दत्त ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग की।

बदहाल कानून-व्यवस्था ने खोली सरकार के दावों की पोल: राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार के कुशासन के कारण हरियाणा विकास के कई मानकों पर पिछड़ा है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ी है। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम की व्यवस्था की आलोचना करते हुए संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने और भविष्य में नियमित भर्तियों को प्राथमिकता देने की मांग की। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विशेष रूप से गुरुग्राम और बादशाहपुर क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में मिलेनियम सिटी और कॉरपोरेट हब के रूप में पहचान रखने वाला गुरुग्राम आज जलभराव, ट्रैफिक जाम, टूटी सडक़ों और बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था से जूझ रहा है।

गुरुग्राम के हिस्से में बदहाली क्यों: वर्धन यादव
जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि गुरुग्राम की जनता सरकार को भारी राजस्व देती है, लेकिन उसके अनुपात में शहर को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, शहरी अध्यक्ष पंकज डावर, मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा, नीरज यादव, सुनीता सहरावत, महिला जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज, कुलदीप गुर्जर, पार्षद सतपाल दौलताबाद, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी समेत सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें