स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

फरीदाबाद की हवा में सुधार, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 14वीं रैंक

फरीदाबाद की हवा में सुधार, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 14वीं रैंक

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
प्रदूषण से जूझने वाले फरीदाबाद ने स्वच्छ हवा की दिशा में पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय सुधार किया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने देशभर में 14वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2023 में फरीदाबाद 47वें स्थान पर था, जो अब 33 पायदान ऊपर पहुंच गया है। 2024 में शहर 21वें और 2025 में 19वें स्थान पर रहा था। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले भी पांच पायदान का सुधार हुआ है। नगर निगम के अनुसार, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों का असर रैंकिंग में दिखाई दिया है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम को करीब 28 करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि से ग्रीन बेल्ट विकसित करने, पौधरोपण और मुंबई-बड़ौदरा एक्सप्रेसवे के किनारे नमो वन विकसित करने सहित कई कार्य किए गए। निगम के मुताबिक, प्राप्त राशि का 70 प्रतिशत से अधिक खर्च किया जा चुका है।

शहर के चारों जोन में पौधरोपण अभियान चलाने के साथ सड़कों के गड्ढे भरने और धूल नियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया गया। निगम ने धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नौ स्वीपिंग मशीनें लगाई हैं। स्वास्थ्य शाखा धूल प्रभावित सड़कों को चिन्हित कर एजेंसी के माध्यम से सफाई करवाती है। मशीनों की निगरानी जीपीएस से किए जाने का दावा निगम ने किया है।

हालांकि, कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कों पर नियमित स्वीपिंग नहीं होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। निगम आयुक्त यशेन्द्र सिंह के अनुसार, पिछले छह महीनों में एक हजार से अधिक गड्ढे भरे गए हैं। धूल नियंत्रण के लिए स्वीपिंग मशीनों के साथ पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की वायु गुणवत्ता में और सुधार के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
——-

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें