स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजी

डीएम ईशा प्रिया ने मार्च पास्ट की सलामी ली, 10 जोन के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजी

अंबेडकरनगर ।   माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मार्च पास्ट की सलामी ली। जिले के 10 जोन से आए 600 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। उद्घाटन के दिन दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिले के 10 जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। जनपद का ध्वज फहराने के बाद जिलाधिकारी ने रंगीन गुब्बारे छोड़े। खिलाड़ियों ने खेल भावना और सद्भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली। पिछले वर्ष के चैंपियन धावक आजम ने मशाल लेकर ट्रैक का चक्कर लगाया।

सूरज ने 800 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजित 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में कटेहरी के सूरज प्रथम, नेवादा के मोहम्मद फारुख द्वितीय और अकबरपुर के राजन तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में जलालपुर की स्रेहा ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अकबरपुर की हिमांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद साहिब दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की दूसरी स्पर्धा के विवरण के अनुसार राजेसुल्तानपुर की आरती प्रथम रहीं। क्रीड़ा सचिव माध्यमिक अजीत सिंह ने बताया कि 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में नाऊसांडा के चमन मौर्य ने बाजी मारी, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में कटेहरी की लक्ष्मी प्रथम रहीं। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में अकबरपुर की शशिकला ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में राजेसुल्तानपुर के अंशुमान और सीनियर बालक वर्ग में जलालपुर के आदित्य प्रथम रहे।

खिलाड़ियों को पूरी मेहनत अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए: डी एम
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है। खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। प्रतियोगिता के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, प्रधानाचार्य डॉ. जय चन्द, नीलम यादव, डॉ. तारा वर्मा, अरुण सिंह, कप्तान सिंह, विपिन बिहारी सिंह, उमेश पांडेय, शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, प्रबुद्ध सिंह, संतोष पांडेय, मुकेश दुबे, अर्चना पटेल, दिनेश यादव और आशीष यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें