स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पायनियर । जौनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पीड़ितों को न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनकी बात को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान कर पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है।जौनपुर पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों के समाधान और जनसुरक्षा के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें