स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

एनपीएस के खिलाफ कुरुक्षेत्र की धरती पर होगा ओपीएस का युद्ध: बिजेंद्र धारीवाल

एनपीएस के खिलाफ कुरुक्षेत्र की धरती पर होगा ओपीएस का युद्ध: बिजेंद्र धारीवाल

  • 07 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में ओपीएस लागू कराने की मांग पर होगी बड़ी रैली
  • पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने गुरुग्राम में निकाला गया ओपीएस मार्च

गुरुग्राम। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पिछले आठ वर्षों से संघर्षरत पेंशन बहाली संघर्ष समिति (पीबीएसएस) हरियाणा ने रविवार को गुरुग्राम में ओपीएस संकल्प मार्च निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया। कमला नेहरू पार्क में बैठक के बाद निकाले गए मार्च में शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई सहित अनेक विभागों के कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपीएस गुरुग्राम के जिला प्रधान डॉ. सुशील कटारिया ने की, तथा मंच संचालन जिला महासचिव बलराज ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल ने कहा कि हम अपने ही नहीं, आने वाली पीढिय़ों के हकों की भी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और बुढ़ापे के सहारे का सवाल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की स्पष्ट मांग केवल पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली है। कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष धारीवाल ने घोषणा की कि सात फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एक तरह से यह एनपीएस के खिलाफ ओपीएस का युद्ध होगा। उन्होंने कर्मचारियों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और अपनी एकजुटता का परिचय देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संगठित शक्ति ही सरकार को उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने के लिए बाध्य कर सकती है।

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार: डॉ. सुशील कटारिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीबीएसएस गुरुग्राम के जिला प्रधान डॉ. सुशील कटारिया ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अनूप लाठर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में योगदान देने वाले कर्मचारियों का प्रयास हमेशा याद रखा जाएगा। राज्य कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह गिल, जींद जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान और झज्जर जिला प्रधान डॉ. मनोज कुमार, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान सत्यनारायण यादव, प्राथमिक टीचर एसोसिएशन एसोसिएशन के जिला प्रधान अमित भारद्वाज ने कर्मचारियों से इस संघर्ष में आगे रहने की अपील की।

कर्मचारियों को पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए: पूनम सहराय

नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा की प्रदेश मीडिया सचिव पूनम सहराय ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल पेंशन नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सुख-दुख का सहारा और बुढ़ापे की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित मदान, हरियाणा राजकीय अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतपाल, हसला जिला प्रधान सुदीप राठी सहित अन्य वक्ताओं ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें