स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

राजस्व वृद्धि के लिए एआई आधारित जांच पर जोर, 4-5 माह में तैयार होगा मैकेनिज्म

राजस्व वृद्धि के लिए एआई आधारित जांच पर जोर, 4-5 माह में तैयार होगा मैकेनिज्म

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश कर विभागों के डाटा इंटीग्रेशन और डिजिटल व्यवस्था पर भी जोर

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में राजस्व वृद्धि को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अर्जित राजस्व की समीक्षा करते हुए आय बढ़ाने के लिए नए प्रयास और नवाचार अपनाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एसजीएसटी विभाग को कर चोरी रोकने के लिए ए आई आधारित जांच व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच माह में ए आई आधारित प्रभावी मैकेनिज्म तैयार किया जाए। साथ ही कर संबंधी सभी विभागों के डाटा का इंटीग्रेशन किए जाने पर जोर दिया, ताकि टैक्स चोरी और राजस्व से जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी की जा सके।

उन्होंने परिवहन विभाग में लगे एएनडीआर कैमरों के प्रभावी उपयोग के साथ ही सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकॉर्ड और रखरखाव कार्यों के डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने वन क्षेत्रों के साथ-साथ गैर वन क्षेत्रों में भी नए खनन लॉट चिन्हित करने को कहा। इसके लिए जिला प्रशासन का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वन निगम जिन खनन और टिम्बर लॉट्स पर कार्य नहीं कर पा रहा है, उन पर वन विभाग अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रदेश में जड़ी-बूटी के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं का उल्लेख करते हुए जड़ी-बूटियों से संभावित आय का अध्ययन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व के नए स्रोतों के रूप में कार्बन क्रेडिट और नए इको टूरिज्म स्थलों के विकास को भी शामिल करने को कहा। मुख्य सचिव ने जनसामान्य को टिम्बर की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आॅनलाइन व्यवस्था विकसित किए जाने पर जोर दिया। इसके लिए आई टी डी ए से तकनीकी सहायता लेने हेतु आवश्यक समन्वय करने के निर्देश भी दिए।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें