एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने जांचे सुरक्षा इंतजाम

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के साथ सरोजनीनगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौरी और ब्लॉक ऑफिस स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने और मतदान केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान आपसी समन्वय के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी करने और किसी भी अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।



