स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

दर्जनों गांवों में बिजली संकट, बार-बार आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

दर्जनों गांवों में बिजली संकट, बार-बार आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

देर रात और फिर सुबह फॉल्ट से बाधित रही बिजली, पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित; विभाग ने पेड़ों को बताया कारण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में सोमवार देर रात से मंगलवार तक बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे बाकीनगर, दौलतपुर, शेरनगर, लालूहार, जिन्दौर, गढ़ी, बंजारन खेड़ा, लालता खेड़ा, तिलन, नत्थू खेड़ा, मनकौटी, जुगराजगंज, गदिया खेड़ा, तरौना और कैथूलिया समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई।

करीब साढ़े चार घंटे बाद देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीणों को राहत मिली ही थी कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे फिर फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद दोबारा बिजली चालू की जा सकी। लगातार बिजली कटौती से घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई और दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि फॉल्ट का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि फॉल्ट का स्थायी समाधान कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि बिजली लाइनों के किनारे खड़े पेड़ों की शाखाएं तारों से टकराने के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की छंटाई कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें