स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचे

झाड़ियों के कारण सामने का वाहन नहीं दिखा, तीन घायल

ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचे

पसगवां-खीरी। कोतवाली पसगवां क्षेत्र में जंगबहादुरगंज के समीप ग्राम मस्तीपुर के पास नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटी और आॅटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित आॅटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में स्कूटी सवार मोनू और टिंकल समेत आॅटो सवार देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आॅटो में सवार एक बच्चे समेत अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में आॅटो और इलेक्ट्रिक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गर्इं।

 हादसे के बाद आॅटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर जेबीगंज चौकी प्रभारी डिंपल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी पसगवां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्कूटी सवार मोनू और टिंकल को परिजन बेहतर इलाज के लिए एमपीएस हॉस्पिटल ले गए। वहीं, देवेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मोनू (23) पुत्र देवीदीन और टिंकल (25) पुत्र प्रमोद निवासी मुकद्दरपुर थाना पसगवां तथा देवेंद्र कुमार (32) पुत्र भूदर निवासी सैदापुर रामा थाना पिहानी हरदोई के रूप में हुई है।


कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर ग्रामीणों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हादसे की वजह बताते हुए उन्हें हटवाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें