स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

एआई से तैयार अश्लील सामग्री के खिलाफ भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया

एआई से तैयार अश्लील सामग्री के खिलाफ भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया


नई दिल्ली। अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना
रनौत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करते हुए ऑनलाइन मीडिया पर उनके बारे में
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार और अश्लील सामग्री को हटाने का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति विकास महाजन ने रनौत की व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के अनुरोध वाली याचिका पर
प्रतिवादी पक्षों को समन जारी किए और कहा कि मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा।
अदालत ने तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़ी एक अलग याचिका पर भी
समन जारी किए और कहा कि वह इस मामले में भी अंतरिम आदेश पारित करेगी।
देवरकोंडा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विभिन्न माध्यमों से तीसरे पक्ष द्वारा
अभिनेता के व्यक्तित्व का अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें उनके व्यक्तित्व से
जुड़ी विशेषताओं वाले सामान की बिक्री भी शामिल है।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि एआई से तैयार सोशल मीडिया पोस्ट, अभिनेता का रूप धारण करने, झूठे
प्रचार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले भी सामने आए हैं।
रनौत के वकील ने उनके बारे में यौन और अश्लील ग्राफिक सामग्री, फर्जी खबरों के साथ-साथ भाजपा
नेता ने जो बातें वास्तव में नहीं कही हैं, उन्हें एआई से तैयार सामग्री में उनके नाम से गलत तरीके से
पेश किए जाने पर आपत्ति जतायी।
उन्होंने कहा कि ‘मीम’ और अन्य आपत्तिजनक व्यंग्यात्मक सामग्री भी मौजूद है, लेकिन अंतरिम राहत
के स्तर पर वह इनके खिलाफ राहत का अनुरोध नहीं कर रहे हैं।
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री
श्री रविशंकर, पत्रकार सुधीर चौधरी, पॉडकास्टर राज शमानी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण
और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा समेत कई सार्वजनिक हस्तियां इससे पहले अपने व्यक्तित्व और प्रचार
अधिकारों की सुरक्षा के अनुरोध को लेकर उच्च न्यायालय का रुख कर चुकी हैं।
उच्च न्यायालय ने इन सभी को अंतरिम राहत दी थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें