स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गाजियाबाद नगर निगम में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू, अब डिजिटल होगी फाइलों की पूरी प्रक्रिया

गाजियाबाद नगर निगम में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू, अब डिजिटल होगी फाइलों की पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नगर निगम ने अपने प्रशासनिक कामकाज को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम मुख्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है, जिसके तहत अब विभिन्न विभागों की फाइलों का संचालन डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल, प्रकाश और उद्यान समेत कई विभागों की फाइलें ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म के माध्यम से निस्तारित की जा रही हैं। अंतिम स्वीकृति के लिए भी पत्रावलियां अब डिजिटल रूप से संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही हैं।

रोजाना 200 से अधिक फाइलों पर होती है प्रक्रिया

नगर निगम में प्रतिदिन 200 से अधिक फाइलों पर कार्रवाई होती है। पहले फाइलों को एक टेबल से दूसरी टेबल और फिर विभिन्न अधिकारियों तक भौतिक रूप से पहुंचाया जाता था, जिससे प्रक्रिया में काफी समय लगता था। कई बार फाइलों के रखरखाव और खोजबीन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद अब सभी फाइलों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और उनकी वर्तमान स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इससे फाइलों के गुम होने या लंबित रहने जैसी समस्याओं पर भी रोक लगेगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों, लिपिकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही विभागों में आधुनिक कंप्यूटर और स्कैनर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप में तैयार करने और अपलोड करने में कोई परेशानी न हो।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ई-ऑफिस से समय की बचत होगी, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर किसी भी स्थान से फाइलों का निस्तारण कर सकेंगे। इससे विकास कार्यों की गति भी तेज होने की उम्मीद है।

जोनल कार्यालयों तक पहुंचेगी डिजिटल व्यवस्था

नगर आयुक्त के निर्देश पर अब नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ सभी जोनल कार्यालयों में भी ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पुरानी फाइलों की खोज आसान होगी और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

नगर निगम का यह कदम डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें