स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

पायनियर। जौनपुर

दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व पैचिंग कराने तथा जल निगम को खुले सीवर और मैनहोल के ढक्कन तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जर्जर तारों और खंभों को बदलने को कहा गया। नगर पालिका को जलभराव रोकने के साथ प्रमुख मार्गों, पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विसर्जन मार्गों और स्थलों की तैयारियां पहले से पूरी करने को भी कहा गया।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सड़क, बिजली, कूड़ा उठान, सुरक्षा और यातायात समेत विभिन्न समस्याएं उठार्इं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एआई के माध्यम से भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत पर उन्होंने निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनपद में किसी भी स्थान पर खुदाई से पहले नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पानी टंकी से इंग्लिश क्लब व हाईडिल तक सड़क पर पड़ी अवैध मिट्टी, बालू और अन्य सामग्री हटाने के साथ त्योहारों के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए।

पंडालों में प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था

दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि पंडालों में प्रवेश और निकास की समुचित व्यवस्था हो। सड़क अवरुद्ध कर अथवा हाईटेंशन तारों के नीचे पंडाल नहीं लगाए जाएंगे। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाने और उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पंडालों में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र रखने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी।
डीएम ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें