स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम में 600 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम में 600 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

पायनियर संवाददाता। बाँदा

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा के कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय द्वारा 14 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 600 स्नातक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें 200 विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक तथा 400 विद्यार्थियों ने डेटा साइंस का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि में ड्रोन तकनीक की उपयोगिता, मृदा विश्लेषण, कृषि रसायनों का सटीक अनुप्रयोग, फसल निगरानी, सिंचाई प्रबंधन एवं फसल स्वास्थ्य मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा मशीन लर्निंग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ समय, श्रम एवं जल की बचत की जा सकती है। डेटा एनालिटिक्स आधारित तकनीकों को भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व कुलसचिव, बीयूएटी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, आईसीएआर समन्वय प्रकोष्ठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. जी.एस. पंवार, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय तथा डॉ. अजय कुमार सिंह, निदेशक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. रमेश पाल मौर्य, सह-अधिष्ठाता, कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय तथा डॉ. संजीत कुमार, सह-प्राध्यापक, मृदा एवं जल संरक्षण अभियांत्रिकी विभाग उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. नीलम बुनकर, सहायक प्राध्यापक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जे. हिमांशु राव, सहायक प्राध्यापक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया से परिचित कराने तथा कृषि क्षेत्र में तकनीकी दक्षता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें