स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

स्वास्थ्य जागरूकता और साइकिलिंग को बढ़ावा देने लखनऊ से रीवा रवाना हुए डॉ. प्रभात रंजन

स्वास्थ्य जागरूकता और साइकिलिंग को बढ़ावा देने लखनऊ से रीवा रवाना हुए डॉ. प्रभात रंजन

लखनऊ। युवाओं और खिलाड़ियों में स्वास्थ्य, फिटनेस तथा साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट *डॉ. प्रभात रंजन प्रसाद ने लखनऊ से रीवा तक लगभग 310 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा प्रारंभ की।

लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू हुई इस यात्रा के अवसर पर पेडलयात्री साइकिल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने डॉ. प्रभात रंजन को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर रवाना किया तथा उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लखनऊ के साइकिलिस्टों में विशेष उत्साह का माहौल रहा। पेडलयात्री साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश वर्मा, ब्रिगेडियर प्रत्युष, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी, अरुण मौर्य, संदीप जोशी, मनोज सिंह और डॉ. अकुल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने डॉ. प्रभात रंजन को बधाई देते हुए उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

डॉ. प्रभात रंजन 200, 400 और 600 किलोमीटर की अनेक लंबी दूरी की साइकिल राइड पूरी कर चुके हैं तथा कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा युवाओं और खिलाड़ियों को नियमित व्यायाम, अनुशासन, सहनशक्ति तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रही है।

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा, “साइकिलिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम है। डॉ. प्रभात रंजन की यह यात्रा युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइकिलिंग को खेल के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।”

यह यात्रा अगले दिन दोपहर 12 बजे गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, रीवा के प्रांगण में संपन्न होगी। समापन समारोह में कॉलेज के वर्ष *2001 एवं 2002 बैच के पूर्व छात्र शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें