स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीयों का वितरण, दीपोत्सव में सहभागिता का आह्वान

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीयों का वितरण, दीपोत्सव में सहभागिता का आह्वान

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौघानपाटा, अल्मोड़ा में दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजन को दीयों का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर वितरण के लिए भी दीये प्राप्त किए, ताकि अभियान को बूथ स्तर तक व्यापक रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि आशीर्वाद का दीया केवल दीया वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सेवा-समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को सायं 7 बजे दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन में सहभागी बनने तथा प्रधानमंत्री जी को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें