स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहत

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम 12 दिन बाद हुई बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम को हुई बारिश से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को हल्की सिहरन भी महसूस हुई। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लगने से ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में शाम तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। लोदी रोड में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। यहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। आया नगर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा और हल्की बूंदाबांदी हुई। 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 सितंबर को विदा हो चुका है, जबकि इसकी सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर है। वर्ष 2025 में मानसून 24 सितंबर को विदा हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार, 1961 के बाद दिल्ली से मानसून की सबसे जल्दी विदाई 1982 में 3 सितंबर को हुई थी, जबकि सबसे देर से 2013 में 17 अक्तूबर को मानसून वापस गया था। इस साल 1 जून से 23 सितंबर तक सफदरजंग में 728.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 629.7 मिमी रहती है। इस तरह दिल्ली में अब तक सामान्य से 16 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हालांकि, बारिश सामान्य श्रेणी में ही दर्ज की गई है। आज और कल बादल छाए रहने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 27 और 28 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 29 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री, 28 को 31-33 डिग्री और 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक 32-35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने की संभावना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें