स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ध्यान रहे, अब बिना वैध पीयूसीसी के नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल

ध्यान रहे, अब बिना वैध पीयूसीसी के नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल
उपायुक्त उत्तम सिंह।

जिला उपायुक्त ने पेट्रोप पंप संचालकों को दिए कड़े निर्देश

गुरुग्राम। जिला के सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं डीलरों को जिला उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल देने से पहले संबंधित वाहन का वैध पीयूसीसी अवश्य जांचें। बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र वाले किसी भी वाहन में पेट्रोल या डीजल न डाला जाए। पेट्रोल पंप परिसर में इस संबंध में चेतावनी एवं जागरूकता बोर्ड प्रदर्शित करना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा वायु गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जारी निर्देशों की गुरुग्राम जिले में सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित किए जाने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त की ओर से साफ कहा गया है कि सीएक्यूएम के निर्देशों के तहत अब बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों में पेट्रोल अथवा डीजल का वितरण नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। जब तक सभी पेट्रोल पंपों पर यह तकनीकी व्यवस्था पूरी तरह संचालित नहीं हो जाती, तब तक नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, ट्रैफिक पुलिस तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण  विभाग के संयुक्त दल समय-समय पर जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाएंगे। जांच के दौरान बिना वैध पीयूसीसी पाए जाने वाले वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं पर्यावरण संरक्षण नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई और चालान किया जाएगा। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे वायु प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें। वाहन मालिक अपने वाहनों के प्रदूषण स्तर की समय पर जांच करवाएं और वैध पीयूसीसी अपने साथ रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या दंडात्मक कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें