स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

देहरादून में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा

देहरादून में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा

छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
बिना अनुमति बनाई जा रही थीं दुकानें

कहीं स्वीकृत नक्शे के बिना हो रहा था निर्माण; नियमों की अनदेखी पर प्राधिकरण सख्त

देहरादून। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर छह स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए। इनमें बिना अनुमति बनाई जा रही दुकानें और स्वीकृत मानचित्र के बिना किए जा रहे निर्माण शामिल हैं। एमडीडीए के अनुसार, हरभजवाला में अशरफ अली की ओर से बिना अनुमति बनाई जा रही छह दुकानों को सील किया गया। वहीं, मेहूंवाला माफी स्थित शिमला बाईपास रोड पर शाहिद राव के दो अलग-अलग निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी क्षेत्र में फईयाज राव के एक अन्य अवैध निर्माण को भी सील किया गया।

इसके अलावा चंद्रमणी रोड पर पूजा विहार के पास ललित कश्यप के बिना स्वीकृत मानचित्र वाले निर्माण को सील किया गया। राजपुर रोड पर साई मंदिर के पास अमित गर्ग के अवैध निर्माण के खिलाफ भी प्राधिकरण ने कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अथवा बिना मानचित्र के भवन निर्माण करने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर में नियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं, प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने निर्माणकर्ताओं से अपील की कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृत कराएं और निर्धारित नियमों का पालन करें। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें